सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In one home, the hearth remained unlit; in another, the wedding pavilion lay desolate.

Lalitpur News: एक घर में नहीं जला चूल्हा, दूसरे में सूना पड़ा मंडप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
In one home, the hearth remained unlit; in another, the wedding pavilion lay desolate.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बालाबेहट (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ गांव में सोमवार को दो परिवारों में मातम का माहौल रहा। एक ओर युवक की मौत से घर में चूल्हा तक नहीं जला, तो दूसरी ओर युवती के आंगन में सजा मंडप सूना पड़ा रहा। घटना को लेकर दोनों परिवार कुछ भी कहने से बचते रहे।
बजरंगगढ़ निवासी 18 वर्षीय अजय सहरिया का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। रविवार को युवती की शादी के दौरान, विवाह स्थल से चंद कदम की दूरी पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन शव को विवाह स्थल के समीप ले आए, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बरात वापस ले गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को गांव में शोक का माहौल बना रहा। युवती के परिजन भी इस घटना से आहत हैं, क्योंकि बरात बिना विदाई के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed