फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ensure prompt action in cases of illegal encroachment: MLA

अवैध कब्जों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें : विधायक

Sat, 25 Jul 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ensure prompt action in cases of illegal encroachment: MLA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा न हो। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक शुक्रवार को ग्राम खांदी में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे।
जनपद के नोडल अधिकारी एवं झांसी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने तहसील तालबेहट के ग्राम खांदी स्थित महिराबन माता तीर्थस्थल परिसर में जनचौपाल लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) का चेक तथा मिशन के अंतर्गत कार्यरत कैडरों को 15.08 लाख रुपये मानदेय के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, कृषि यंत्र एवं विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बलिनी से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। समूहों की महिलाएं भैंस पालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन कर रही हैं और दूध बलिनी प्रोड्यूसर कंपनी को बेच रही हैं। इससे उनकी आय में औसतन आठ से दस हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हो रही है।
पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त सुरेंद्र चंद्र केसरवानी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक रमेश कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed