सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake cardiologist case: SIT gathers crucial information from sister who arrived from America

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट केस : अमेरिका से आई बहन से एसआईटी ने जुटाई अहम जानकारी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fake cardiologist case: SIT gathers crucial information from sister who arrived from America
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। फर्जी तरीके से कार्डियोलॉजिस्ट बनकर नौकरी करने वाले अभिनव सिंह प्रकरण में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में अमेरिका के फ्लोरिडा से भारत आई उसकी बहन डॉ. दीपाली सिंह से टीम ने पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।
पुलिस के अनुसार, अभिनव सिंह पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अपने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की पहचान का उपयोग कर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर करीब तीन वर्षों तक नौकरी की। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर गठित एसआईटी इस हाईप्रोफाइल धोखाधड़ी की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभिनव ने अपनी बहन डॉ. दीपाली सिंह की मेडिकल डिग्री के दस्तावेज पत्नी के नाम से तैयार कर नौकरी का प्रयास किया था। इसी कड़ी में एसआईटी ने डॉ. दीपाली सिंह से संपर्क कर पूरे मामले में तथ्यों की पुष्टि की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिलने की संभावना है। एसपी ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स

बहन की शिकायत पर हुआ था खुलासा
अभिनव सिंह द्वारा बहनोई के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर नौकरी करने का खुलासा दिसंबर 2025 में उसकी बहन की शिकायत के बाद हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जांच से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
एसआईटी की गहन जांच और नए खुलासों के बाद आरोपी अभिनव सिंह की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed