{"_id":"6a25d6f524efac7d370cef8d","slug":"farmer-found-dead-after-going-to-guard-crops-in-the-field-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157604-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर फसल की रखवाली करने गया किसान मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर फसल की रखवाली करने गया किसान मिला मृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल और सब्जी की रखवाली करने गया 55 वर्षीय बालचंद निवासी ग्राम बुढवार कोतवाली सदर रविवार की सुबह खेत पर मृतावस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
तक के पुत्र शिशुपाल ने बताया कि उसके पिता बालचंद खेत पर सब्जी लगाए हैं और मूंग की फसल बोयी थी। शनिवार को मूंग की फसल की थ्रेसर हुई थी। थ्रेसर के बाद उसका पिता खेत पर ही फसल व सब्जी फसल की रखवाली करने के लिए रुक गया था। रविवार की सुबह जब वह खेत पर गया तो उसका पिता बालचंद खेत पर खुले में सोता हुआ मिला। उसे जगाया तो वह नहीं जागा। लोग मौके पर पहुंचे और बालचंद मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने 6-7 लाख रुपये का कर्ज होने और जायद में बोयी गई मूंग की थ्रेसर होने पर कम उत्पादन के सदमे मौत होने की बात कही।
मृतक पांच भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos