{"_id":"6a25d6b177e806c6cb01defb","slug":"villagers-body-found-hanging-inside-the-house-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157605-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरोंनकलां निवासी 45 वर्षीय बहादुर का शव शनिवार की शाम को घर के अंदर बरामदा में टीनशेड के पाइप से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मां की मौत के बाद से ही बहादुर सदमे में था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
मृतक के भतीजे सौरभ ने घटना को लेकर बताया कि उसके चाचा बहादुर की मां सावित्री को गंभीर बीमारी थी। जिसका उसके चाचा बहादुर ने काफी इलाज कराया था। लेकिन छह माह पूर्व सावित्री की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद बहादुर टूट गया था और सदमे में रहने लगा था। शनिवार को उसकी पुत्रवधू सोनम शाम को खेत से लौटकर घर आई। यहां घर के अंदर पहुंची तो देखा कि बरामदा के ऊपर टीनशेड के पाइप पर रस्सी के फंदे से बहादुर का शव लटका हुआ था। शेड के पाइप पर रस्सी के फंदे पर बहादुर मृतावस्था में लटका दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक दो भाई-तीन बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी करता था। भतीजे ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos