सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two accused arrested for breaking into a house and stealing jewelry worth lakhs.

Lalitpur News: घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for breaking into a house and stealing jewelry worth lakhs.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की घटना का कोतवाली सदर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। बरामद जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी शीतल राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच जून को वह परिवार के साथ अपने प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने गए थे। वापस लौटने पर मकान के एक कमरे की दीवार के नीचे बड़ा छेद मिला। घर के भीतर सामान की जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी गए सामान में दो सोने के हार, एक मंगलसूत्र व लॉकेट, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का लॉकेट, एक सोने की नथ, आधी पेटी चांदी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी छोटी चांदी की पायल, तीन चांदी की चूड़ियां, एक जोड़ी छोटे चांदी के कड़े, 60-65 बिछिया तथा आठ चैनों में जड़ी बिछिया शामिल थीं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। रविवार को पुलिस ने एलान्सी मोंगिया निवासी ग्राम सिंगेपुर तथा रामसजीवन निवासी ग्राम सिंगेपुर, हाल निवासी कच्चा टपरा, टैल्को ग्राउंड, चौकाबाग को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पांच जून को कबाड़ बीनते हुए वे मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा पहुंचे थे। वहां एक मकान का गेट खुला मिला और आसपास कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। मौका पाकर वे घर में घुस गए और जेवरात चोरी कर भाग गए। बाद में चोरी का सामान आपस में बांट लिया था। रविवार को जेवर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने और शत-प्रतिशत माल बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed