फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Follow-up: Police visited the scene, conducted an investigation, and checked CCTV cameras.

Lalitpur News: फॉलोअप- पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की जांच, सीसीटीवी कैमरे देखे

Wed, 19 Aug 2026 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Follow-up: Police visited the scene, conducted an investigation, and checked CCTV cameras.
ललितपुर। ग्राम दैलवारा में ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर लकड़ी खींचते समय सड़क से होकर गुजरते बाइक चालक का गला रस्सी में फंसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह केे खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर जांच की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी राजो ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 17 अगस्त को उसका पति रमेश ललितपुर से अपने घर बाइक से जा रहा था। गांव के पास स्थित नवोदय विद्यालय के समीप गांव के ठेकेदार बादाम सिंह, रच्चू कुशवाहा, बाबू, आशीष, हरी, कैलाश कुशवाहा निवासी ग्राम दैलवारा ट्रैक्टरों से लकड़ी लोड कर रहे थे। एक ट्रैक्टर सड़क की एक तरफ और दूसरा ट्रैक्टर दूसरी तरफ खड़ा करके ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर अवैध कटान की लड़की टैक्टर में लाद रहे थे। जैसे ही उसका पति रमेश अपनी बाइक से वहां से निकला सड़क पर बंधी रस्सी उसके गर्दन में फंस गई और गिर गया व उसकी तत्काल मौत हो गई। आरोपियों ने उसके पति को सड़क से घसीटकर किनारे पर छोड़ दिया और मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत की बीएनएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। लापरवाही के चलते बाइक चालक की मौत के दर्ज मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को पुलिस जांच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू की। इसके साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच अधिकारी ने घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को देखा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed