{"_id":"6a83693e9f3e47ac9007f24b","slug":"water-levels-in-jamni-dam-rose-due-to-rainfall-an-increase-of-116-meters-was-recorded-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-161460-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश से जामनी बांध में पानी बढ़ा, 1.16 मीटर तक बढोतरी की गई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश से जामनी बांध में पानी बढ़ा, 1.16 मीटर तक बढोतरी की गई दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पिछले दो-तीन दिनों से मानसून की रुक-रुककर हाे रही बारिश से जामनी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस बारिश से तीन दिनों में बांध का जलस्तर 1.16 मीटर तक बढ़ा है। वहीं अन्य बांधों के जलस्तर में भी बढोतरी दर्ज की गई है। जनपद को बांधों और नदियों का जिला कहा जाता है। यहां 14 बांध परियोजनाएं हैं और डेढ़ दर्जन से अधिक नदियां हैं। इन बांध परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई और आम लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के सीजन में बांधों का जलस्तर घटने लगता है। मानसून की बारिश से ये बांध पुन: भर जाते हैं। जून और जुलाई के मानसूनी माह के जनपद से रूठे रहने के चलते अधिकांश बांध खाली बने रहे। कुछ बांधों की हालत यहां तक हो गई थी कि वह अपने न्यूनतम जलस्तर पर पहुंच रहे थे। वहीं तालाब, बंधी भी खाली पड़े रहे। इसके बाद अगस्त माह में मानसून जनपद में कुछ मेहरबान हुआ। इसका लाभ यह हुआ कि बांधों में पानी पहुंचने लगा। लेकिन जामनी बांध के अधिग्रहण क्षेत्र में पानी न बरसने से यह बांध खाली पड़ा था। इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी चिंतित थे। इसका कारण था कि जामनी बांध जहां जनपद के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है तो वहीं समीपवर्ती प्रदेश मध्य प्रदेश के लिए भी उपयोगी है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र को इस बांध से सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। इस दौरान पिछले तीन दिन से जिले की तहसील मड़ावरा, सदर और पाली में मानसून की अच्छी बारिश हुई। इसका असर इन क्षेत्रों के बांधों के जलस्तर पर भी पड़ा और इनमें पानी की आवक बढ़ गई। वहीं जामनी बांध के अधिग्रहण क्षेत्र यूपी-एमपी क्षेत्र में अच्छी बारिश से जामनी नदी का जलस्तर बढ़ गया और इसका लाभ जामनी बांध को हुआ और इसका जलस्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 14 अगस्त को जामनी बांध का जलस्तर 398.25 मीटर था, जोकि सोमवार की सुबह 8 बजे 399.41 मीटर पहुंच गया। इसके साथ गोविंद सागर, कचनौंदा, राजघाट, माताटीला बांधों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिंचाई विभााग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में और अधिक मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- --
बांधों का नजारा देखने पहुंचने लगे सैलानी
मानसून सीजन में जिले के बांधों पर सैलानी पहुंचने लगे हैं। सुबह और शाम को लोग परिवारजन के साथ यहां सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं। इस कारण से यहां भुट्टा सहित अन्य दुकानें भी सजने लगी हैं।
-- --
बांधों का जलस्तर
बांध - पूर्ण जलस्तर - 14 अगस्त का जलस्तर - 17 अगस्त का जलस्तर
गोविंद सागर - 363.93 मी. - 360.55 मी. - 360.79 मी.
जामनी - 403.55 मी. - 398.25 मी. - 399.41 मी.
राजघाट - 371.00 मी. - 368.95 मी. - 369.50 मी.
माताटीला - 308.45 मी. - 304.59 मी. - 305.20 मी.
कचनौंदा - 341.70 मी. - 340.35 मी. - 340.40 मी.
-- -- -- -
तीन में तहसीलवार बारिश का आंकड़ा
तहसील का नाम - 15 अगस्त - 16 अगस्त - 17 अगस्त
ललितपुर - 05 मिमी. - 47 मिमी. - 00 मिमी.
महरौनी - 17 मिमी. - 10 मिमी. - 04 मिमी.
तालबेहट - 25 मिमी. - 00 मिमी. - 09 मिमी.
पाली - 37 मिमी. - 10 मिमी. - 00 मिमी.
मड़ावरा - 60 मिमी. - 06 मिमी. - 05 मिमी.
कुल औसत बारिश - 28.8 मिमी. - 14.6 मिमी. - 3.6 मिमी.
-- -- -- -- -- -- -
बारिश से बांधों में पानी की आवक होने से इनके जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में और भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बांधों के जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
भूपेश सुहेरा, नोडल/अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड