सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grandmother and Granddaughter Die After Being Crushed Under Tractor-Trolley Wheel

Lalitpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे दब जाने से दादी और नातिन की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and Granddaughter Die After Being Crushed Under Tractor-Trolley Wheel
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिया के नीचे आने से शुक्रवार की देर शाम को थाना बानपुर के ग्राम भारौनी निवासी 70 वर्षीय गौरिया और ग्राम दावनी निवासी उसकी तीन वर्षीय नातिन की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत पर खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे बैठे थे। तभी चालक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया था।
मृतका के बेटे मोहन ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां गौरिया और तीन वर्षीय राधिका निवासी ग्राम दावनी खेत पर हो रही फसल थ्रेसर के दौरान मौजूद थी। घर के अन्य सदस्य थ्रेसर करवा रहे थे। शाम को अचानक से बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए गौरिया मासूम राधिका को लेकर पास में खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे बैठ गई। अभी कुछ समय ही गुजरा था कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इससे ट्रॉली के नीचे बैठी गौरिया और राधिका पहिया के नीचे आ गई। जिससे राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी जबकि गौरिया के ज्यादा घायल न होने से उसका इलाज गांव में ही कराने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राधिका को लेकर परिजन मेडिकल काॅलेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। राधिका की मौत होने की सूचना गौरिया को हुई तो उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए।
यहां चिकित्सकों ने गौरिया के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका गौरिया के बेटे मोहन की बेटी प्रीति जिसकी ससुराल ग्राम दावनी में है। उसकी बेटी राधिका थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि हादसे में दादी-नातिन की मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed