{"_id":"69c03e43f4bb37aa9b09f597","slug":"grandmother-and-granddaughter-laid-to-rest-amidst-a-somber-atmosphere-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153525-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दादी-नातिन का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दादी-नातिन का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर । ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए से कुचलकर जान गंवाने वाली ग्राम भारौनी निवासी दादी गौरिया (70) और नातिन राधिका (3) के शवों का शनिवार देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद सबसे ज्यादा बुरा हाल राधिका की मां प्रीति का है, जो अपनी इकलौती पुत्री की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। परिजन और ग्रामीण महिलाएं उसे संभालने और ढांढस बंधाने में जुटी रहीं।
घटना थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम भारौनी की है। जानकारी के अनुसार, गौरिया अपनी तीन वर्षीय नातिन राधिका के साथ खेत पर गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई तो दोनों बचने के लिए खेत में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गईं। तभी चालक ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया, जिससे दोनों ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राधिका पिछले तीन माह से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। रविवार की देर शाम को दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना को लेकर थाना बानपुर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि अभी किसी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos