{"_id":"6a3c3e5526812b55850e3e72","slug":"high-tension-wire-snaps-and-falls-on-five-year-old-girl-she-suffers-burns-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-158529-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईटेंशन तार टूटकर पांच साल की बच्ची पर गिरा, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईटेंशन तार टूटकर पांच साल की बच्ची पर गिरा, झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। जनपद में हाईटेंशन लाइनों में गार्डिंग न लगने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को खितवांस फीडर के अंडेला गांव जर्जर एचटी लाइन टूटकर घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव कर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। तार की चपेट में आए ट्रैक्टर में भी नुकसान हुआ है।
बिरधा पावर हाउस अंतर्गत खितवांस फीडर के अंडेला गांव में 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घर के बाहर खेल रही मानसिंह लोधी की पांच साल की बेटी अयंती के ऊपर गिरा जिससे वह जमीन पर गिरकर गई, हादसा देख आसपास के लोगों ने तत्काल उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई और अयंती पर पड़े तार को डंडों से हटाकर उसे तत्काल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तार की चपेट में आकर गाय भी झुलस गई। साथ ही, वहीं खड़े ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने विभागीय कर्मियों को ज्ञापन दिया जिसमें ग्राम अंडेला में हाइटेंशन की जर्जर लाइन व पुराने खंभे बदलवाने, गांव की एलटी लाइन में केबिल डालने, पूरे गांव में तारों के नीचे सेफ्टी गार्डिंग लगाने, प्राथमिक विद्यालय के पास से जर्जर लाइन हटाने और बच्ची की दवा व ट्रैक्टर का नुकसान बिजली विभाग से दिलाने की मांग की। ज्ञापन पर तिलक सिंह, बाबूलाल, रतन सिंह, राजकुमार, अरविंद, रामकुमार, पुष्पेंद्र, अभिराज, आकाश, भूपेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।