{"_id":"6a3c3e2ff54a57e38c0f4b00","slug":"youth-who-went-out-with-friends-found-dead-in-a-well-family-alleges-murder-due-to-election-rivalry-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158546-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साथियों के साथ निकला युवक कुएं में मिला मृत, परिजनों ने लगाया चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साथियों के साथ निकला युवक कुएं में मिला मृत, परिजनों ने लगाया चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम चढ़रऊ निवासी 30 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक कुएं से बरामद हुआ। युवक अपने तीन साथियों के साथ घर से निकला था। साथियों ने नहाने के दौरान डूबने से मौत होने की बात कही है, जबकि परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के तीन युवक उसके भाई अरविंद को अपने साथ ले गए थे। शाम को सूचना मिली कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में अरविंद पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां अरविंद के तीनों साथी मौजूद मिले। परिजनों का कहना है कि साथियों ने बताया कि नहाते समय अरविंद पानी में डूब गया था। कुएं के पास उसकी बाइक और कपड़े भी रखे मिले। ग्रामीणों की मदद से अरविंद को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महेंद्र का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते तीनों युवक उसके भाई को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और मारपीट करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया है।
-- -- -- -- -- -
पिता ने एसपी को दिया शिकायती पत्र
मृतक के पिता हरिराम ने पुलिस अधीक्षक और महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह उनके पुत्र अरविंद का गांव के तीन युवकों से विवाद हुआ था। दोपहर में तीनों युवक उसे गांव से बाहर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में कुएं में फेंक दिया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो अरविंद कुएं में मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -