सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband commits suicide by hanging himself after wife goes to her parents' home.

Lalitpur News: पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging himself after wife goes to her parents' home.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। पत्नी के मायके जाने के कुछ देर बाद ही पति रामलाल (45) निवासी कस्बा बानपुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। परिजनों के मुताबिक पत्नी के मायके में शादी समारोह था, उसी में शामिल होने गई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह पता की जा रही है।
रामलाल के छोटे भाई अनिल ने बताया कि शनिवार को घर के लोग अपने अपने काम पर गए थे। घर पर उसके बड़े भाई रामलाल ही थे। शाम को रामलाल की पत्नी केश कुमारी मायके ग्राम गुसवारा में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रामलाल का दूसरा भाई सुकुलू घर पर मछली पकड़ने वाला जाल उठाने के लिए आया। यहां उसने रामलाल को आवाज देकर जाल के विषय पूछा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर सुकुलू कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा कि रामलाल का शव टिनशेड में लगी लकड़ी से रस्सी के फंदे पर लटक रहा था।

सूचना मिलते ही रामलाल की पत्नी भी आधे रास्ते से घर लौट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है। वह चार भाई-चार बहनों में बड़ा था और मछुआरा था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed