सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Motorcyclist killed in collision with unidentified vehicle on Highway 44.

Lalitpur News: हाईवे-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with unidentified vehicle on Highway 44.
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के ग्राम खजरा निवासी 55 वर्षीय अच्छेलाल रविवार की रात को तेरई फाटक में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम बांसी के पास हाईवे-44 पर तेज रफ्तार भाग रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed