सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A villager wept bitterly over his land, accusing the accountant of miscalculating the land

Lalitpur: जमीन पर सिर रख फूट-फूट कर रोया ग्रामीण, लेखपाल पर जमीन की गलत नापजोख का लगाया आरोप; वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 17 May 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीण ने परिवार सहित जमीन पर फूट-फूट कर रोते हुए अपनी पीड़ा अफसरों को बताई जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर जमीन का सही नाप करने के निर्देश दिए।

Lalitpur: A villager wept bitterly over his land, accusing the accountant of miscalculating the land
जमीन पर फूट-फूट कर रोता ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन हुआ। इसमें जाखलौन क्षेत्र के ग्रामीण ने लेखपाल पर जमीन की गलत नापजोख करने का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाने लगा। ग्रामीण ने परिवार सहित जमीन पर फूट-फूट कर रोते हुए अपनी पीड़ा अफसरों को बताई जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर जमीन का सही नाप करने के निर्देश दिए।


थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरी पठार निवासी किसान रामरतन अपने परिवार के साथ शनिवार को ललितपुर तहसील में रोते हुए पहुंचा। वह एसडीएम मनीष कुमार के सामने ही जमीन पर बैठक परिवार सहित रोते हुए बताया कि उनकी मौके पर जमीन साढ़े चार एकड़ है, जबकि लेखपाल ने नापजोख के बाद साढ़े तीन एकड़ जमीन कागजों में चढ़ा दी। उसने एसडीम से दोबारा सही नापजोख कराके पूरी जमीन दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर पीड़ित की जमीन की सही नाप कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर फूट-फूट कर रोता ग्रामीण...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed