{"_id":"6a0880f70ad1c1fd800f074d","slug":"lalitpur-innocent-girl-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-the-highway-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मासूम बालिका की मौत, दुकान से सामान लेकर वापस लौटते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मासूम बालिका की मौत, दुकान से सामान लेकर वापस लौटते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 16 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार
दुकान से सामान लेकर वापस लौटते समय हाईवे को क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पांच वर्षीय मासूम बालिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना नाराहट इलाके में दुकान से सामान लेकर वापस लौटते समय हाईवे-44 को क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने पांच वर्षीय अमीतिनी निवासी ग्राम सिंगेपुर महरौनी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतका की मां सोनम ने बताया कि वह लोग मोंगिया समुदाय के है और सिंगेपुर गांव के निवासी है। वर्तमान में उनके कुछ परिवार थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बंगरिया में हाईवे-44 किनारे स्थित खाली पड़े मैदान में डेरा डालकर निवास कर रहे हैं। इस डेरा में वह भी अपने परिवार सहित रह रही है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री अमीतिनी हाईवे के दूसरी तरफ स्थित दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। वह सामान लेकर वापस लौट रही थी और हाईवे क्रॉस कर रही थी। तभी ललितपुर से सागर की ओर तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अमीतिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका पांच बहन-एक भाई में तीसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल मासूम की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक के कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।