सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Innocent Devendra's Question... "Why hasn't Papa returned? Go find him and bring him back."

Lalitpur News: मासूम देवेंद्र का सवाल... पापा क्यों नहीं लौटे, उन्हें ढूंढकर लाओ

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Innocent Devendra's Question... "Why hasn't Papa returned? Go find him and bring him back."
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम पुलवारा में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। चचेरे भाइयों रानू और राजू की सड़क हादसे में मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। पिता रानू की मौत के बाद उसके छह वर्षीय पुत्र रविंद्र और चार वर्षीय देवेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन रविंद्र को किसी तरह समझा चुके हैं, लेकिन देवेंद्र अब भी अपने पिता के इंतजार में है।
वह बार-बार अपनी मां, दादा और दादी से पूछ रहा है, पापा घर क्यों नहीं आए, उन्हें ढूंढकर लाओ। इस मासूम सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। जवाब न मिलने पर देवेंद्र कभी घर के कमरे में जाकर पिता को ढूंढता है तो कभी बाहर निकलकर उन्हें तलाशता है। 17 अप्रैल की रात ग्राम पुलवारा निवासी रानू कुशवाहा (35) और उसके चचेरे भाई राजू (23) की बाइक को थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी के पास हाईवे-44 पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानू के बड़े बेटे रविंद्र को पिता की मौत का कुछ हद तक एहसास हो गया है, लेकिन छोटा बेटा देवेंद्र अभी इस सच्चाई को समझ नहीं पा रहा है। वह अपनी बेसुध मां गजरा और दादा-दादी के पास जाकर बार-बार पिता के बारे में पूछता है।
दादा बाबूलाल ने बताया कि शनिवार रात देवेंद्र पिता के पास जाने की जिद करने लगा। मां के समझाने पर भी वह नहीं माना तो दादा-दादी ने किसी तरह उसे बहलाकर सुला दिया। रविवार सुबह भी वह फिर से पिता के पास जाने की जिद करने लगा। इसके बाद घर के अन्य लोग उसे गोद में उठाकर दुकान पर ले गए और टॉफी-बिस्कुट देकर बहलाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
दो शादियों की खुशियां मातम में बदलीं
राजू के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसकी चचेरी बहन पूनम की शादी 20 अप्रैल को होनी है, जबकि छोटे भाई कल्लू की शादी 25 अप्रैल को तय है। घर में मंगलगीत गूंज रहे थे और खुशियों का माहौल था। लेकिन सड़क हादसे में राजू की मौत के बाद पूरा माहौल मातम में बदल गया। अब परिजन शादियों को सादगी से संपन्न कराने की बात कह रहे हैं।
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed