{"_id":"69e3f42d56a855746908c68d","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-on-the-tikamgarh-lalitpur-railway-track-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154984-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा - शौच क्रिया से वापस लौटते समय रेल पटरी पार करते समय हुआ घटना का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वंशीलाल (35) निवासी ग्राम टोरिया, थाना बार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई जगभान ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसका भाई वंशीलाल गांव से बाहर खेतों की ओर शौच क्रिया करने के लिए गया था। यहां से वह लौट रहा था। गांव के पास से गुजरी टीकमगढ़-ललितपुर रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था। तभी टीकमगढ़ की ओर से आ रही मेमो ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-- -- -- -- -- -
शादी की खुशियां बदली मातम में
जगभान ने बताया कि उसके घर में परिवार के भतीजे विशाल की शादी है। 19 अप्रैल को घर पर खाना है और 20 अप्रैल को बरात जानी है। तेल-मड़वा के दिन वंशीलाल की मौत होने से शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है। जगभान ने बताया कि शादी अब धूमधाम से न करके उसे साधारण तरीके से संपन्न कराएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X