सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young Woman Body Found Hanging in Room

Lalitpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Body Found Hanging in Room
विज्ञापन
परिजनों ने जताई मानसिक रूप से परेशानी के चलते आत्महत्या की आशंका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर टीनशैड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर शनिवार को 24 वर्षीय आरती निवासी ग्राम पथराई थाना सौजना का शव लटका मिला। परिजन गांव में लकड़ी लेने के लिए पड़ोसी के खेत पर गए थे, जब वापस लौटकर आए तो उनको आरती का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतका के जेठ जसवंत ने बताया कि आरती शनिवार को अपने कमरे में एक वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी। इसी दौरान घर के अन्य सदस्य सास, पति व जेठ-जेठानी गांव में लकड़ी लेने के लिए पड़ोसी के खेत पर गए चले गए थे। कुछ देर बाद बच्चे की रोने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद जेठानी की पुत्री रोशनी मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गई। यहां आरती टीन शैड के लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। यह देखकर वह घबरा गई और तत्काल परिजनों व गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना सौजना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आगे की कार्रवाई की। जेठ जसवंत ने बताया कि कुछ माह पूर्व आरती की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। आशंका है कि इसी कारण से उसने यह कदम उठाया है। मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक पुत्र है। मायका कौशांबी जनपद के ग्राम खुजुआपुरा में है।
सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed