फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kargil Vijay Diwas: Pakistan paid the price for its treachery; Indian Army hoisted the Tricolour in Kargil once again.

कारगिल विजय दिवस : पाकिस्तान को गद्दारी की मिली सजा, भारतीय सेना ने कारगिल में दोबारा फहराया तिरंगा

Mon, 27 Jul 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Pakistan paid the price for its treachery; Indian Army hoisted the Tricolour in Kargil once again.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सभागार में सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत,प्रदीप चौबे व निखिल तिवारी ने सेवानिवृत्त सैनिकों को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर नारियल भेंट किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि वर्ष 1962, 1965 और 1971 की जंग में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाबी टक्कर दी थी, उन युद्धों में उन्होंने भाग लिया था। वर्ष 1989 में सेवानिवृत्त हो गया लेकिन कारगिल युद्ध में एक बार फिर सीमा पर जाने की इच्छा हुई थी जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर बहादुरी के साथ कारगिल में दोबार जीत का परचम लहराया था। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त हवलदार रामकिशोर साहू ने कारगिल युद्ध के दौरान के अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसकी गद्दारी की सजा मिली और कारगिल की चोटी पर भारतीय सेना ने आज के दिन दोबारा तिरंगा ध्वज फहरा दिया था।
सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक कुमार कौशिक ने कारगिल युद्ध के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आज रक्षा बजट में बढोतरी के साथ भारतीय सेना को सारे संसाधन मुहैया कराए गए हैं जिससे सीमा पर सेना पूरी मुस्तैदी से डटी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि देश के सपूतों का सम्मान करना हमारा फर्ज है, जब हम सोते है तब सेना का जवान सीमा पर तैनात होकर हमारे देश की रक्षा करता है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर दुनिया को भारत की क्षमता का अहसास करा दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता निखिल तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000
इन्हें किया गया सम्मानित
सेवानिवृत्त सम्मानित जवानों में वेलफेयर ऑफीसर जिला सैनिक कल्याण- नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह परिहार, कैप्टन बृजराज चौधरी, कैप्टन अशोक कौशिक, कैप्टन सुरेंद्र परिहार, हवलदार लोकेंद्र शर्मा, हवलदार रामगोपाल, हवलदार भगवत सिंह, हवलदार अभय कुमार, हवलदार रामकिशोर तोमर, नायक राजाबाबू कटियार, नायक देवी सिंह, नायक कृपा शंकर रावत, वीरांगना संध्या चंदेल पत्नी शहीद चरन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed