{"_id":"6a22922967c42bafb40b6253","slug":"lalitpur-delhi-s-ed-has-now-started-investigating-the-chit-fund-company-lucc-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की जांच अब दिल्ली की ईडी ने की शुरू, टीम ने जनपद में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की जांच अब दिल्ली की ईडी ने की शुरू, टीम ने जनपद में डाला डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। मामले की जांच करने के लिए ईडी की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया है।
फर्जी चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की जांच करेगी दिल्ली ईडी।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में फर्जी चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर लोगों से हजारों करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच अब दिल्ली ईडी की टीम करेगी। मामले की जांच करने के लिए ईडी की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया है। टीम ने एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विवेचको और वादी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया है।
जानकारी के अनुसार, चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस मुख्य संचालकों सहित दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य संचालक समीर अग्रवाल दुबई में है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने समीर अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। जबकि रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया चल रही है।
हजारों करोड़ रुपये का आर्थिक अपराध होने के बाद जिले में अक्तूबर 2025 में ईडी ने चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसमे इस चिटफंड कंपनी पर जनपद में ही करीब 256 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। जिले एल्यूसीसी के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद देश के अन्य राज्यों में भी इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। पूरे देश मे लाखो करोड़ रुपए के घोटाले में अब दिल्ली की ईडी टीम जांच करेगी। टीम ने जनपद पुलिस से इस केस के संबंध में पत्रावली मांगी थी, जिसे जिले की पुलिस ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद जनपद के लोग ईडी के आने का इंतजार कर रहे थे।