फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Two pilgrims set out on foot for Badrinath Dham; will cover a 1,050 km journey in 50 days.

Lalitpur: जखौरा से पैदल बद्रीनाथ धाम के लिए निकले दो श्रद्धालु, 50 दिन में करेंगे 1050 किमी की यात्रा

Thu, 23 Jul 2026 08:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 23 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

ग्रामीणों ने दोनों श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनके सकुशल बद्रीनाथ धाम पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Lalitpur: Two pilgrims set out on foot for Badrinath Dham; will cover a 1,050 km journey in 50 days.
श्रद्धालु रघुवीर एवं गजराज सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

विकासखंड जखौरा के ग्राम बरौदास्वामी के दो श्रद्धालु गुरुवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए 1050 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर रवाना हुए। गांव के लोगों ने दोनों यात्रियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
विज्ञापन


श्रद्धालु रघुवीर राजपूत और गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि उनकी यह यात्रा बरौदास्वामी से सीधे बद्रीनाथ धाम तक पूरी तरह पैदल होगी। उन्होंने लगभग 50 दिनों में यात्रा पूरी कर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने का संकल्प लिया है। गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें धार्मिक यात्राओं का विशेष लगाव है। इससे पहले भी वे माता वैष्णो देवी, गोवर्धन परिक्रमा और श्री अयोध्या धाम की पैदल यात्रा सफलतापूर्वक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भगवान बद्रीनाथ के दर्शन की इच्छा थी, जिसे पूरा करने के लिए इस बार पैदल यात्रा का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ शुरू हुई यह यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनके सकुशल बद्रीनाथ धाम पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed