{"_id":"6a2bd2b8c3a6761ceb0d815a","slug":"lalitpur-wooden-gate-falls-on-a-young-child-resulting-in-death-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: खेलते समय मासूम के ऊपर गिरा लकड़ी का गेट, दबने से हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: खेलते समय मासूम के ऊपर गिरा लकड़ी का गेट, दबने से हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
घर में खेलते समय लकड़ी का भारी गेट मासूम की ऊपर गिर गया था। जिससे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
लकड़ी गेट की चपेट में आई मासूम की मौत।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसाटा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर में खेलते समय लकड़ी का भारी गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम परसाटा निवासी चंद्रप्रताप लोधी की डेढ़ साल बच्ची गौरी सुबह घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर में एक ओर रखा लकड़ी का दरवाजा (गेट) अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और जोर-जोर से रोने लगी बच्ची की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गेट को हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरी परिवार की लाड़ली थी और उसकी असमय मौत से पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई है।