{"_id":"6a2344e70ce9c9ea45051c84","slug":"machine-breaks-down-in-dental-department-patients-left-groaning-in-pain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-157493-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दंत विभाग में मशीन हुई खराब, दर्द से रहे कराह रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दंत विभाग में मशीन हुई खराब, दर्द से रहे कराह रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल काॅलेज का दंत रोग विभाग की ओटी में मशीन का एयर रोटर (कंप्रेशर) खराब पड़ा हुआ है। इससे मरीजों के दांत निकलने, घिसाई व अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर मरीजों को महज दवाइयां ही मिल पा रहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मशीन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सुविधा शुरू की जाएगी।
मेडिकल काॅलेज के दंत रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 80 से 100 मरीज पहुंचते हैं। यहां पर मरीजों को परामर्श के साथ ही जांच कर ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाती है। इससे मरीजों को झांसी के चक्कर नहीं लगाना होते हैं। लेकिन, वर्तमान में बीते दिनों ऑपरेशन थिएटर की एयररोटर (कंप्रेशर) खराब हो गया है। कंप्रेशर खराब होने से सफाई नहीं हो पा रही है। दांतों की रिपेयरिंग व कोनों बराकर आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं के प्रतिदिन लगभग पांच से छह मरीज बिना उपचार के ही वापस हो रहे हैं। इन समस्याओं के मरीजों को मशीन की मरम्मत होने पर उपचार देने का अश्वासन दिया जा रहा है। ऐसे में मरीज दवाओं के सहारे बने हुए हैं।
-- -
दंत विभाग की एयर रोटर (कंप्रेशर) मशीन खराब होने की जानकारी पर मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही मरीजों को ऑपरेशन थिएटर में सुविधा मिलेगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज ललितपुर