सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Neelkantheshwar Dham rejuvenated under Vandan Yojana, development of tourism facilities started with Rs 1.66 crore.

Lalitpur News: वंदन योजना से नीलकंठेश्वर धाम का कायाकल्प, 1.66 करोड़ से पर्यटन सुविधाओं का विकास शुरू

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Neelkantheshwar Dham rejuvenated under Vandan Yojana, development of tourism facilities started with Rs 1.66 crore.
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए आश्रय स्थल, प्रकाश व्यवस्था और सूचना केंद्र बनेंगे, मार्ग भी होगा चौड़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवान नीलकंठेश्वर धाम के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने वंदन योजना के तहत 1.66 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रय स्थल, संत आश्रय, प्रवचन स्थल और पर्यटन सूचना केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को भी बेहतर किया जा रहा है। पाली स्थित भगवान नीलकंठेश्वर की प्राचीन त्रिदेव प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। हालांकि, नगर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अब तक विश्राम और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अब मंदिर की सीढ़ियों से बारात घर की पुलिया तक लगभग 200 मीटर सड़क चौड़ी की जा रही है। साथ ही शनि मंदिर से नीलकंठेश्वर मंदिर तक मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, संत आश्रय स्थल और प्रवचन स्थल का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
-------------------
वाटर कियोस्क से मिलेगी स्वच्छ पेयजल सुविधा
परियोजना के तहत वाटर कियोस्क (वाटर एटीएम) भी स्थापित किए जाएंगे, जिनसे श्रद्धालुओं को कम कीमत पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ये केंद्र सौर ऊर्जा या बिजली से संचालित होंगे और आरओ तकनीक के माध्यम से पानी शुद्ध करेंगे। यहां से कार्ड या सिक्कों के जरिए 24 घंटे पानी लिया जा सकेगा।
---------------

श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ
नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि वंदन योजना के तहत मिले बजट से विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। योजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed