{"_id":"69c9721520f9fe7838010b34","slug":"only-five-machines-purchase-will-not-be-done-at-all-centers-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153934-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिर्फ पांच मशीनें, आज नहीं होगी सभी केंद्रों पर खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिर्फ पांच मशीनें, आज नहीं होगी सभी केंद्रों पर खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारदाना भी नहीं, प्रभावित होगी जिले में खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकारी गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू हो रही है लेकिन पॉश मशीनें सिर्फ पांच ही हैं। इस पर विभाग की ओर से पीसीएफ, एफसीआई व दो अन्य केंद्रों पर पॉश मशीनें उपलब्ध कराकर खरीद शुरू की जाएगी लेकिन बाकी क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो सकेगी।
गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए विभाग सीमित साधनों के साथ खरीद के लिए तो तैयार है लेकिन अभी क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए पर्याप्त व जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इससे मात्र दो चार क्रय केंद्रों पर ही खरीद होने की संभावना है। जनपद में कुल 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं और इनके लिए सभी क्रय केंद्रों पर पॉश मशीन होना जरूरी है ताकि अंगूठा लगाने के बाद किसानों से गेहूं की खरीद हो सके।
वहीं, बारदाना की समस्या भी बनी हुई है। हालांकि गोरखपुर से झांसी मंडल को आई गांठों में कुछ गांठें मिलने की संभावना है, जो दो दिन में आने की उम्मीद है। इसके बाद गेहूं खरीद को गति मिल सकेगी। हालांकि अभी एक दिन की खरीद के लिए बोरे हैं, जिनसे कुछ केंद्रों पर खरीद हो सकेगी।
सत्यापन में भी आ रही परेशानी
किसानों को 100 क्विंटल तक गेहूं क्रय केंद्रों पर ले जाने पर सत्यापन से मुक्त रखा गया है। इससे अधिक गेहूं ले जाने वाले किसानों को सत्यापन कराना होगा, जो एसडीएम स्तर से कराया जाएगा। हालांकि पंजीकरण के बाद कुछ सत्यापन हुए भी हैं, जिनमें 57 किसान शामिल हैं। इनमें ललितपुर तहसील से 15, महरौनी तहसील से 36 और मड़ावरा तहसील से पांच किसानों के ही सत्यापन हो सके हैं। वहीं, सत्यापन न खुलने से परेशानी भी हाे रही है।
पीसीएफ के 20 बी-पैक्स समिति पर होगी खरीद
जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए इस बार पीसीएफ के 20 बी-पैक्स समितियों को क्रय केंद्र बनाया गया है। जहां खरीद की जाएगी। हालांकि पीसीएफ के पास कुछ गांठें बोरे हैं लेकिन, पॉश मशीन की समस्या खरीद में आड़े आएगी। हालांकि एक दो दिन की समस्या है, तब तक सभी मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी।
वर्जन
आज से गेहूं खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। पॉश मशीनें अभी पूरी नहीं आ सकी हैं, लेकिन जितनी हैं, उनसे कुछ केंद्रों पर खरीद शुरू की जाएगी। बारदाना की गांठें भी जल्द ही मिल जाएंगी, जिसके बाद लगातार खरीद होगी। - चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
Trending Videos