{"_id":"697fa250aa0cfc684008b635","slug":"pharma-sector-gets-huge-budget-life-saving-medicines-become-cheaper-manohar-lal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150941-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मा क्षेत्र को मिला भारी बजट, जीवन रक्षक दवाएं हुईं सस्ती : मनोहरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मा क्षेत्र को मिला भारी बजट, जीवन रक्षक दवाएं हुईं सस्ती : मनोहरलाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री, सदर विधायक तथा भाजपा पदाधिकारियों ने बजट को गरीब, किसान, मजदूर और खासकर मध्यम वर्ग व व्यापारियों के हित में बताया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि आम आदमी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस बजट में बायो-फार्मा क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत कैंसर और शुगर सहित सात प्रमुख जीवन रक्षक दवाओं को सस्ता किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह बजट पार्टी के ध्येय वाक्य “अंतिम पंक्ति तक रोशनी पहुंचाने” के संकल्प के अनुरूप सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और विशेष रूप से मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही घरेलू रसायन उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने बताया कि बजट में अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष तक कर-मुक्त रखने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया गया है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बजट में पशुपालन क्षेत्र को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 20 हजार पशु चिकित्सकों के चयन का प्रस्ताव है। निजी क्षेत्र में पशु रोग विशेषज्ञ, पैरा वेटनरी संस्थान, पशु अस्पताल, नैदानिक प्रयोगशालाएं और प्रजनन सुविधाओं के विकास के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, हरीराम निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश कुमार खटीक, कौस्तुभ चौबे, प्रांतीय प्रतिनिधि शशि शेखर पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, मोहनलाल रैकवार, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया, धर्मेंद्र कुमार पाठक, हरी सिंह बुंदेला, हरीराम सिंह लोधी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos