सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   World Wetlands Day will be inaugurated today

Lalitpur News: विश्व वेटलैंड डे का आज होगा शुभारंभ

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
World Wetlands Day will be inaugurated today
विज्ञापन
देवगढ़ स्थित महावीर स्वामी पक्षी विहार में आयोजित होगा नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विश्व वेटलैंड दिवस 2 फरवरी को प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस वर्ष का मुख्य आयोजन नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल 2026 देवगढ़ स्थित महावीर स्वामी पक्षी विहार में किया जा रहा है।
सोमवार सुबह 11:30 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रमुख सचिव पर्यावरण अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा बैनुरी, सेवानिवृत्त एसीएस मनोज कुमार, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एलवी राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भीमसेन, डॉ समीर सिन्हा आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में 11.85 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
जिले में पर्यटन विकास की 11.85 करोड़ की लागत की 9 परियोजनाएं स्वीकृत की गई दीं। इनका विधिवत लोकार्पण पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इन परियोजनाओं में 1.58 करोड़ रुपये की लागत से सौरई फोर्ट की सुरक्षा एवं पर्यटक सुविधा के कार्य, 0.74 करोड़ रुपये की लागत से बालाबेहट किले की और सीसी रोड का निर्माण कार्य, 1.19 करोड़ से बालाबेहट फोर्ट की पार्किंग एवं पर्यटक सुविधा के कार्य, 1.08 करोड़ से मड़ावरा फोर्ट की पार्किंग एवं पर्यटक सुविधा के कार्य, 1.21 करोड़ से बंदरगुढ़ा में विकास कार्य, 1.02 करोड़ से बानपुर किला में पार्किंग एवं पर्यटक सुविधा के कार्य, 2.87 करोड़ से करकरावल जल प्रपात बादरौन में पर्यटक विकास के कार्य, 1.23 करोड़ से मानसरोवर झील तालबेहट में पर्यटन विकास कार्य, 0.88 करोड़ से कबीर मंदिर पिसनारी पर पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed