{"_id":"69bafaaa527b0c3fe70b75da","slug":"police-searching-for-man-accused-of-sexually-abusing-girl-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153276-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, गर्भवती होने पर कराया था गर्भपात, सोने-चांदी के जेवरात भी हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने फरवरी माह में रिपोर्ट दर्ज की थी। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व रोहित रावत निवासी ग्राम पिपरियावंशा थाना जाखलौन से उसकी मुलाकात जिला कारागार के बाहर हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी की इच्छा जताई थी। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती गई तो आरोपी ने उसको 26 जनवरी को भोपाला बुलाया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसे ललितपुर छोड़ दिया।
इसके कुछ दिन बाद वह घर पर थी। तभी रोहित उसके घर आया। तब उसने रोहित से शादी के लिए कहा। इस पर रोहित ने कहा कि उसकी शादी हो चुकी है और उसकी एक लड़की भी है, वह उससे शादी नहीं कर सकता है। यह सुनकर उसने कहा था कि यह बात उसे पहले क्यों नहीं बताई। जिस पर वह भड़क गया और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि रोहित ने उसके जेवर भी हड़प लिए हैं। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस न आरोपी के खिलाफ 24 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बुधवार को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -
इनामी वांछित को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें की गठित
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने सहित धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे इनामी आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने एसओजी, सर्विलांस सहित कोतवाली पुलिस को लेकर टीमें गठित की हैं।
Trending Videos