{"_id":"69c03de05af559c45001527d","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-after-visiting-field-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153535-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसल देखने खेत पर गए किसान खेमचंद्र (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर पड़ा मिला। घटना थाना बार क्षेत्र के ग्राम देवरान की है। परिजनों ने फसल खराब होने के सदमे में हार्ट अटैक या सर्पदंश से मौत की आशंका जताई है।
मृतक के भाई बल्लू ने बताया कि खेमचंद्र ने अपनी चार एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। इसके अलावा उसने करीब 7-8 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर कर्ज के सहारे खेती की थी। रविवार सुबह वह खेत पर फसल देखने गया था। दोपहर में उसकी पत्नी गीता खेत पर पहुंची तो खेमचंद्र बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के एक निजी चिकित्सक को बुलाया गया, जिसने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई के अनुसार, दो दिन पहले हुई अतिवृष्टि से गेहूं की फसल खराब हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान था। इसी सदमे में हार्ट अटैक आने या फिर सर्पदंश से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Trending Videos