{"_id":"6a19f2d82101adfdb60fbb1e","slug":"received-death-threats-warning-of-being-killed-like-atiq-ahmed-yet-did-not-abandon-my-faith-shankaracharyas-representative-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-157137-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक अहमद की तरह मारने की मिली धमकी, लेकिन धर्म नहीं छोड़ा : शंकराचार्य प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक अहमद की तरह मारने की मिली धमकी, लेकिन धर्म नहीं छोड़ा : शंकराचार्य प्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराैनी/ललितपुर। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए देश भ्रमण पर निकले ज्योतिर्मठ (जोशीमठ, बद्रीनाथ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को महरौनी पहुंचे। इस दौरान उनके प्रतिनिधि और मठ के प्रवर धर्माधीश देवेंद्र पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म पर संकट है, इसलिए शंकराचार्य मठ छोड़कर धर्म रक्षा के लिए निकले हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अतीक अहमद की तरह बीच सड़क पर मारने की धमकियां दी गईं, लेकिन उन्होंने धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा।
शंकराचार्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से कुंडेश्वरधाम होते हुए महरौनी पहुंचे, जहां इंदिरा चौराहे पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। रात करीब आठ बजे वह शहर के इलाइट चौराहे के आगे एलआईसी कार्यालय के पास बने पांडाल में पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य मौन व्रत में थे, इसलिए उनकी ओर से देवेंद्र पांडेय ने लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि यह नैरेटिव बनाया गया कि एक भी गोहत्यारा नहीं बचेगा, लेकिन वास्तविकता यह है कि रोज गायों की हत्या हो रही है। कई लोग चोरी-छिपे घरों में गाय काटकर मांस बेच रहे हैं। उन्होंने सरकारी स्लॉटर हाउस को लाइसेंस दिए जाने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
देवेंद्र पांडेय ने कहा कि शंकराचार्य का उद्देश्य केवल सनातन धर्म और गोसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को न कोई पद चाहिए और न सत्ता। उनके मुताबिक कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि वह राजनीतिक कारणों से यात्रा कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को गोसंरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। मंच पर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य को मालाएं भेंट कीं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर ओमप्रकाश शास्त्री, सतेंद्र राजा, सपा जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी, कल्पनीत लोधी, राजेश यादव, एबीवीपी विभाग संयोजक अभिषेक पटैरिया, जिला संयोजक साहिल गौतम, रामदास श्रोतीय, कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आला प्रसाद निरंजन, आशाराम तिवारी, अशोक शुक्ला, श्रीकृष्ण नायक, जगदीश पुरोहित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।