फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Samples of four medicines were collected during a surprise inspection of a medical store.

Lalitpur News: मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर लिए चार दवाओं के नमूना

Wed, 12 Aug 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Samples of four medicines were collected during a surprise inspection of a medical store.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नशीली व नियंत्रित दवाओं के अनियमित क्रय-विक्रय करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्टोर संचालक नियमों का पालन कर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराएं। यह बात कस्बे में औषधियों की गुणवत्ता व नियमों के पालन करने को लेकर किए गए औचक निरीक्षण में औषधि निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कही, साथ ही चार दवाइयों के नमूने भी लिए।

उन्होंने कस्बा स्थित छह मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इसमें दवाओं की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई, लाइसेंस व आवश्यक अभिलेखों की जांच की। टीम ने चार दवाओं के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण में स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकान में दवाओं का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित बिल, स्टॉक व अन्य आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखें। नारकोटिक्स व कोडीनयुक्त सिरप को लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि इन दवाओं की बिक्री बिना पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के न की जाए। नियंत्रित श्रेणी की दवाओं की खरीद व बिक्री का पूरा लेखा-जोखा रखा जाए। इनके बिल व अभिलेख पूरी तरह से सुरक्षित रखे जाएं। दवाईयों की बिक्री में किसी भी प्रकार से मानकों की अनदेखी न की जाए। औषधि विभाग की कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण व नियंत्रित औषधियों के क्रय-विक्रय पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed