सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   School children will get books at the beginning of the new session.

Lalitpur News: नए सत्र की शुरुआत में ही स्कूली बच्चों को मिल जाएंगी किताबें

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
School children will get books at the beginning of the new session.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक की करीब 80 फीसदी तक किताबें पहुंच गई हैं। विभाग ने इन किताबों को ब्लॉक स्तर से विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें।
जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इसमें 1.40 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निशुल्क किताबें भी दी जाती है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन ही कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को किताबें मिलें, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूर्व से शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत बच्चों की संख्या के अनुसार मांग भेजी गई थी। जिसमें अब तक 80 फीसदी किताबें जनपद पहुंच चुकी है। किताबों को एक-दो दिनों में बीआरसी स्तर पर किताबों की खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विभाग ने जनपद पहुंची किताबों को ब्लॉक स्तर से विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे कि सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किताबें का सत्यापन करने के बाद उनको विद्यालय भेजकर छात्रों में वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed