सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Strict action against negligence in wheat procurement, procurement centres will be closed if progress remains zero in a week

Lalitpur News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर सख्ती, एक सप्ताह में प्रगति शून्य रही तो बंद होंगे क्रय केंद्र

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in wheat procurement, procurement centres will be closed if progress remains zero in a week
विज्ञापन
जिले के सभी 47 केंद्रों पर खरीद के निर्देश, समर्थन मूल्य के साथ उतराई-छनाई का भुगतान भी मिलेगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने मंगलवार को किसान नेताओं, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों और क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी 47 क्रय केंद्रों पर खरीद सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर किसानों से अधिक से अधिक गेहूं खरीदा जाए। यदि किसी केंद्र से खरीद न होने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसी केंद्र की प्रगति शून्य रहती है, तो उसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। अब किसानों को उपज की उतराई, छनाई और सफाई के लिए दिए जाने वाले 20 रुपये श्रम शुल्क का भुगतान भी समर्थन मूल्य के साथ सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। बैठक में एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------
पूर्व पंजीकृत किसान स्वतः सत्यापित
रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं बेच चुके किसान इस वर्ष के लिए स्वतः सत्यापित माने जाएंगे। अन्य किसानों के लिए संबंधित अधिकारी खतौनी, खसरा, आधार कार्ड और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर खरीद सुनिश्चित करेंगे।
-----------------
फसल बीमा क्लेम में तेजी लाने के निर्देश
हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बीमा कंपनियों को किसानों के क्लेम का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक और बीमा कंपनियां किसानों को उनकी पॉलिसी उपलब्ध कराएं, अन्यथा प्रीमियम वापस किया जाए।
--------------------
कृषि विभाग में होगा पटलों का परिवर्तन
डीडी कृषि और जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए गए कि फसल क्षति का सर्वे तेजी से पूरा कराकर किसानों को क्लेम दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए पटलों के परिवर्तन के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed