{"_id":"69e7d929c4e54b4ea40077c0","slug":"student-biker-dies-after-collision-with-unidentified-vehicle-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155139-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी समारोह से वापस घर लौटते समय थाना जखौरा के ग्राम सांकरवार के पास सोमवार को देर शाम 20 वर्षीय फूलसिंह निवासी ग्राम भड़रा की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
मृतक के चाचा हरभजन ने बताया कि सोमवार को फूल सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र में गया था। यहां से वह देर रात को घर लौट रहा था। अभी वह जखौरा-राजघाट मार्ग पर ग्राम सांकरवार के पास पहुंचा था। तभी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे फूलसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फूलसिंह की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X