फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tensions escalated upon returning to the village a year and a half after an inter-caste love marriage.

Lalitpur News: अंतरजातीय प्रेम विवाह करके डेढ़ साल बाद गांव लौटने पर विवाद के बढ़ा तनाव

Mon, 27 Jul 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tensions escalated upon returning to the village a year and a half after an inter-caste love marriage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अंतरजातीय प्रेम विवाह करके करीब डेढ़ साल बाद थाना बार इमलिया गांव लौटने पर तनाव बढ़ गया। शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब तीन से चार लोग चोटिल हो गए। गांव में शांति व्यवस्था के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
थाना बार के ग्राम इमलिया में रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक युवक से करीब डेढ़ साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर बाहर रहने लगे थे। पांच माह की गर्भवती होने पर युवती अपने पति के साथ ससुराल लौट आई थी और यहां रहने लगी थी। पीड़ित युवती के मुताबिक 24 जुलाई की सुबह उसके मायके पक्ष के छह से अधिक लोग उसके घर में घुस आए और उसके ससुराल वालों की पिटाई कर दी थी। जिसकी शिकायत थाना बार में करने पर पुलिस ने युवती सास की तहरीर पर छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद शनिवार शाम को फिर से मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और युवती की सास की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी खेत से घर लौटते समय लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के डेढ़ साल बाद युवक-युवती के गांव लौटने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और एहतियात के तौर पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed