सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a villager was found hanging from a noose in his house.

Lalitpur News: घर में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found hanging from a noose in his house.
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नाराहट थाने के ग्राम कलोथरा निवासी 50 वर्षीय ब्रजभान का शव मंगलवार की रात घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। परिजन मंदिर में आरती करने गए थे।
परिजन बृजलाल के मुताबिक, मंगलवार की रात को ब्रजभान घर पर था। परिवार के लोग नवरात्र के चलते जवारे की आरती में गए थे। रात करीब 12 बजे जब घरवाले लौटकर आए तो कमरे में ब्रजभान रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक के तीन पुत्र हैं और वह मजदूरी व खेती किसानी करता था। सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed