{"_id":"6a38460dacc2cde7b105569c","slug":"the-roads-in-gadiya-gram-panchayat-are-unpaved-piles-of-filth-are-scattered-about-and-the-authorities-responsible-have-remained-silent-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-158363-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्राम पंचायत में गड़िया की सड़कें कच्ची, जगह-जगह गंदगी के ढेर, जिम्मेदार बने हैं मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्राम पंचायत में गड़िया की सड़कें कच्ची, जगह-जगह गंदगी के ढेर, जिम्मेदार बने हैं मौन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़िया में मूलभूत सुविधाएं कोसों दूर बनी हुई हैं। गांव में घर-घर लगे नलों में वर्षों से पानी की बूंद तक नहीं आई है। सड़कें तक कच्ची बनी हुई है। प्रसाधन की सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय में पानी नहीं है। वहीं, आरआरसी बंद पड़ा हुआ है। कचरा तक का उठान न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई मार्गाें में अब भी सड़क का अभाव बना हुआ है। हैंडपंप एकमात्र सहारा, इनमें भी कई पड़े हैं खराब इससे हो रहा पेयजल का संकट। बारिश के मौसम में दलदल में तब्दील हो जाती हैं सड़कें। इससे आवागमन में असुविधा होती है। साथ ही, घरों से निकलने वाले पानी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है।
-- -
शौचालय में नहीं है पानी की सुविधा
ग्राम पंचायत के सुलभ शौचालय में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग सुविधाएं की गईं हैं। लेकिन, पानी की सुविधा नहीं हो सकी है। ऐसे में लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अनदेखी के चलते झाड़ियां उग आई हैं। शौचालय महज शोपीस बना हुआ है।
-- -
बंद पड़ा आरआरसी, सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त
ग्राम पंचायत में कचरा निस्तारण व आय में वृद्धि के लिए आरआरसी बनवाया गया है। लेकिन, अब तक कचरा का निस्तारण शुरु नहीं किया गया है। इससे गांव में कचरा का उठान तक नहीं हो रहा है। इससे जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं। यही नहीं सफाई के अभाव में नालियां भी चोक बनी हुई हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
-- -
गांव में नहीं है पेयजल आपूर्ति की सुविधा
ग्राम पंचायत में पेयजल परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई थी। घर-घर नल के कनेक्शन किए गए। लेकिन, वर्षों से पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। यही नहीं सोलर मोटर भी खराब पड़ी हुई है। ऐसे में पानी के लिए हैंडपंप ही एक मात्र सहारा है। इनमें भी कई खराब होने से पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
-- -
एक नजर में ग्राम पंचायत
ब्लॉक - बार
ग्राम पंचायत - गड़िया
आबादी - 3600
मतदाता - 1700
वार्ड - 13
-- -
फोटो- 11
कैप्सन- गोरेलाल
ग्राम पंचायत में स्थित सार्वजनिक शौचालय में पानी की सुविधा नहीं है। कचरा का उठान न होने से गंदगी पड़ी हुई है।
- गोरेलाल
-- -
फोटो- 12
कैप्सन- वीरन
घरों में पानी की सुविधा को नल तो लगे हैं। लेकिन, अब तक पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। ऐसे में पानी का संकट बना हुआ है।
- वीरन
-- -
ग्राम पंचायत में बजट के अनुसार विकास कार्य कराए गए हैं। सड़कों का निर्माण के लिए कार्ययोजना में प्रस्ताव दिए गए हैं। हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है।
हल्कूराम कुशवाहा, प्रधान, ग्राम पंचायत गड़िया