{"_id":"69c9729ae9595ccde7095194","slug":"the-wall-of-the-culvert-between-khadera-ghatwar-broke-down-lalitpur-news-c-131-ltp1001-153906-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खडेरा -घटवार के बीच पुलिया की दीवार टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खडेरा -घटवार के बीच पुलिया की दीवार टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली-बंगरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर खडेरा-घटवार के बीच स्थित दो पुलियों की सुरक्षा दीवारें टूट गई हैं। इससे यहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के किनारे लगी रेलिंग कई स्थानों पर टूटी पड़ी है, जबकि कुछ जगहों पर केवल अस्थायी बैरिकेडिंग लगाकर औपचारिकता निभाई जा रही है।
लोगों का कहना है कि दिन के समय तो स्थिति किसी तरह संभल जाती है लेकिन रात में यह मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है। पर्याप्त संकेतक और मजबूत सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण वाहन चालकों को पुलिया का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिया के किनारे गहरी खाई होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
वर्जन
राष्ट्रीय-राजमार्ग 44 पर खडेरा-घटवार के बीच पुलिया की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इनकी मरम्मत के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा। - मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री, उप्र
Trending Videos