सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man attempted suicide by hanging himself.

Lalitpur News: फंदे पर लटककर युवक ने जान देने का किया प्रयास

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The young man attempted suicide by hanging himself.
विज्ञापन
शराब पीने को लेकर मां के टोकने पर उठाया था आत्मघाती कदम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब के नशे में घर पहुंचने पर मां के टोकने पर 28 वर्षीय धर्मेंद्र ने घर के आंगन में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा निवासी आनंद ने बताया कि सोमवार को उसका भाई धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां उसकी मां ने नशा करने को लेकर टोकाटाकी की थी। इस पर धर्मेंद्र आक्रोशित हो गया और आंगन में खड़े पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल रस्सी को काटकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के बाद हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार की सुबह परिजन उसे लेकर घर आ गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि अस्पताल से युवक के फंदे से लटककर जान देने का प्रयास करने का मेमो मिला है। घटना की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed