{"_id":"6a32ff093b94fa4934035427","slug":"theft-at-an-auto-parts-shop-200-meters-from-the-kotwali-police-station-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158165-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कोतवाली से 200 मीटर दूर ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कोतवाली से 200 मीटर दूर ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 1.25 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। खास बात यह है कि वारदात स्थल कोतवाली सदर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी फरमान की एचएम सीरीज नाम से हीरो मोटर्स के ऑटो पार्ट्स की दुकान बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित है। दुकानदार के अनुसार वह 16 जून की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले।
दुकान के अंदर जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखे करीब 1.25 लाख रुपये नकद गायब हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 2:10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रात्रि गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल
सिविल लाइन-कलक्ट्रेट रोड शहर के सबसे संवेदनशील और वीआईपी क्षेत्रों में शामिल है। इसी मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा, जिलाधिकारी आवास, डीएफओ आवास तथा सिंचाई विभाग का कार्यालय स्थित है। इसके बावजूद चोरी की घटना ने रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चोरी की अनसुलझी घटनाएं
27 मई को स्टेशन रोड से देवगढ़ मार्ग पर स्थित गांधीनगर निवासी सुनील शर्मा की गारमेंट्स दुकान तथा नितेश जनरल स्टोर में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
24 मार्च 2026 को कोतवाली सदर क्षेत्र में चौकी से करीब 200 मीटर दूर स्थित साइकिल की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए थे। ग्राहक बनकर आई एक महिला समेत तीन लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, लेकिन मामला अब तक पूरी तरह नहीं सुलझ सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -