{"_id":"6a628246c85f3eac67073e09","slug":"three-brothers-going-to-offer-prasad-were-crushed-by-a-truck-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160093-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रसाद चढ़ाने जा रहे तीन भाइयों को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रसाद चढ़ाने जा रहे तीन भाइयों को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे-44 पर कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रोंडा के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तीनों घर से खेत पर नारियल का प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम रोंडा निवासी रूपलाल ने बताया कि उनका खेत हाईवे-44 के दूसरी ओर स्थित है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका पुत्र अंशुल पाल (12) अपने चचेरे भाइयों अभिषेक (15) और सनी (12) के साथ बाइक से खेत पर नारियल का प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। बाइक अभिषेक चला रहा था। गांव के पास डिवाइडर पर लोहे की जाली लगी होने के कारण उन्हें काफी दूर स्थित अधिकृत क्रॉसिंग की ओर जाना पड़ा। लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अंशुल दो भाइयों में बड़ा था, जबकि अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
ट्रक की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद फरार ट्रक की पहचान के लिए पुलिस हाईवे और आसपास के होटल-ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वाहन की तलाश के लिए आसपास के थानों को भी अलर्ट किया गया है।
बेटे और भतीजों के शव देखकर बेसुध हुआ पिता
मेडिकल कॉलेज में जब तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाए जा रहे थे, तब मृतक अंशुल के पिता रूपलाल बदहवास होकर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे-44 पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि गांव के पास डिवाइडर पर लोहे की जाली लगा देने से खेतों तक पहुंचने के लिए काफी दूर स्थित क्रॉसिंग का उपयोग करना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने गांव के पास स्थायी क्रॉसिंग बनाने की मांग की।
सूचना पर सीओ सदर अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और गांव के पास अस्थायी क्रॉसिंग बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जेसीबी से अस्थायी रास्ता बनवाया गया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
-- -- -- --
अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ वार्ता कर जाम खुलवा दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - अजय कुमार, सीओ सदर
क्या करें और क्या न करें...
- बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें
- नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।
- हाईवे पार करने के लिए केवल अधिकृत कट या क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें।
- तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचें, विशेषकर गांवों के पास।
- खेत या गांव से हाईवे पर चढ़ते समय दोनों ओर से आने वाले वाहनों को देखकर ही आगे बढ़ें।