सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP: Minister Manohar Lal Panth's WhatsApp account hacked

UP: मंत्री मनोहर लाल पंथ का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, परिचितों को मैसेज भेज मांगे गए रुपए, छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार की शाम को जनपद के कई लोगों के व्हाट्सएप पर मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी के मोबाइल नंबर से रुपये मांगने का मैसेज आया। साइबर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

UP: Minister Manohar Lal Panth's WhatsApp account hacked
मंत्री मनोहर लाल का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर मांगे गए रुपए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर बदमाशों ने हैक कर लिया है। शातिरों ने मंत्री के परिचितों से रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। मंत्री ने फेसबुक अकाउंट के जरिए मैसेज पोस्ट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं एसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


शनिवार की शाम को जनपद के कई लोगों के व्हाट्सएप पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी के मोबाइल नंबर से एक मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था कि एक छोटी सी हेल्प चाहिए थी। इसके बाद रुपये की मांग की गई। मैसेज में यह भी लिखा गया कि उनका नेटवर्क इश्यू है, एक घंटे में उक्त रुपया को वापस कर देंगे। लोगों के पास जैसे ही राज्यमंत्री के द्वारा रुपया मांगने का मैसेज पहुंचा, तो लोगों की समझ में आया कि राज्यमंत्री का व्हाट्सएप अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। लोगों ने जब उक्त नंबर पर कॉल किया तो वह नहीं लगा। लोगों ने उनके पुत्र चंद्रशेखर पंथ व पीआरओ काे कॉल करके व्हाट्सएप हैक होने के बारे में बताया। इसके बाद राज्यमंत्री की ओर से पुलिस अधीक्षक काे इस बारे में बताया गया। एसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। इधर राज्यमंत्री की ओर से आमलोगों व परिचितों से अनुरोध किया कि उनके इस नंबर से आने वाले किसी प्रकार के मैसेज, कॉल या पैसे की मांग पर बिल्कुल विश्वास न करे और न ही किसी प्रकार का कोई लेनदेन करें। उन्होंने लोगों से इस तरह के साइबर स्कैम और धोखाधड़ी से पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों ने यह भेजा मैसेज
साइबर अपराधियों ने विधायक के फोन पर सेंध लगाकर व्हाट्सएप के जरिए उनके परिचितों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। मैसेज में लिखा था, “मुझे एक छोटी सी मदद चाहिए थी। 45000 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट हो सकता है अभी। इसके बाद लिखा कि उनका नेटवर्क इश्यू है, एक घंटे में रुपये वापस करते है। जालसाजों ने राज्यमंत्री की प्रोफाइल पर लगी फोटो वाले नंबर से मैसेज भेजे, जिससे कि लोगों को असली जरूरत लगे।
विज्ञापन


हैकिंग का तरीका तलाश रही पुलिस
साइबर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधियों ने विधायक का मोबाइल किस तरीके से हैक किया है। जांच में सिम स्वैप, क्लोनिंग या सोशल इंजीनियरिंग जैसे तरीकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साइबर सेल आईपी एड्रेस और बैंक डिटेल्स के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जनप्रतिनिधियों के नाम पर ठगी का नया तरीका आया सामने
जानकारों के मुताबिक साइबर अपराधियों ने जानबूझकर राज्यमंत्री के करीबी लोगों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। जिससे कि लोग जल्दी भरोसा करें और पैसे ट्रांसफर कर दें। जनप्रतिनिधि के नाम पर ठगी का जिले में यह नया तरीका सामने आया है।


साइबर ठगी से बचने को करें यह उपाय
कोड डायलल न करे : किसी भी अनजान कॉलर के कहने पर अपने फोन से कोई भी नंबर या कोड डायल न करें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन : अपने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को हमेशा ऑन रखें।
पैसे भेजने से पहले करें पुष्टि : कोई करीबी या वीआईपी मैसेज पर अचानक रुपयों की मांग करे तो तत्काल फोन कॉल करके सच्चाई जानें।
मैसेज को न करें फॉरवर्ड : किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान एपीके फाइल को डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें।
साइबर हेल्प लाइन : साइबर फॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed