{"_id":"6a2344df542d84906b044bc4","slug":"villager-commits-suicide-by-consuming-poison-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157496-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विषाक्त का सेवन कर ग्रामीण ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विषाक्त का सेवन कर ग्रामीण ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विशाक्त पदार्थ का सेवन करने से 45 वर्षीय फुलू निवासी ग्राम चौमऊ थाना मड़ावरा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चचेरे भाई ने मूंग की फसल का कम उत्पादन होने और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के चचेरे भाई घूमन ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उसका भाई फुलू अपने खेत पर गया। यहां उसने विशाक्त का सेवन किया और यहां बने कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद उसका भतीजा अनिल खेत पर गया तो यहां कमरे में फुलू अचेत मिला। मेडिकल कॉलेज में रात को इलाज के दौरान फुलू की मौत हो गई। चचेरे भाई ने मूंग की फसल का कम उत्पादन होने और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि विशाक्त का सेवन करने से हालत बिगड़ने पर ग्रामीण को सीएचसी मड़ावरा से मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।