{"_id":"6a23443d78c422d9bf0f2117","slug":"youth-drowns-while-bathing-with-friends-at-jamni-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157505-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जामनी बांध में दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जामनी बांध में दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव(ललितपुर)। दोस्तों के साथ शुक्रवार दोपहर जामनी बांध में नहाने के दौरान डूबने से मडवारा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र (28) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया सुरेंद्र अपने तीन-चार दोस्तों के साथ जामनी बांध में नहाने के लिए गया था। नाहाने के दौरान सुरेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण पानी में कूदे और सुरेंद्र को बाहर निकाला। उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि सुरेंद्र और उसके दोस्त तैरना नहीं जानते थे। सुरेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और मड़ावरा कस्बे में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता था। थाना मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।