सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth drowns while fishing in a pond.

Lalitpur News: तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while fishing in a pond.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम अंधियारी स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार नयागांव निवासी पप्पू (40) शुक्रवार दोपहर अपने पांच-छह साथियों के साथ अंधियारी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद साथियों ने उसे पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed