{"_id":"6a1b5182222425b07a0ad3e5","slug":"youth-injured-under-suspicious-circumstances-alleges-being-shot-by-unidentified-attackers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157160-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक हुआ घायल, अज्ञात हमलावरों पर गोली मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक हुआ घायल, अज्ञात हमलावरों पर गोली मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम बेटना निवासी 45 वर्षीय ब्रजेंद्र सिंह शुक्रवार की रात को घायल हो गया। घायल ने अज्ञात हमलावरों पर घर के बाहर चबूतरा पर सोते समय गोली मारने का आरोप लगाया है। सीओ ने गोली से घायल होने की बात को नकारते हुए चोट को सामान्य बताया है। कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
थाना नाराहट के ग्राम बेटना निवासी बृजेंद्र सिंह को उसके परिजन घायलावस्था में लेकर शुक्रवार की रात को मेडिकल कॉलेज आए। पीड़ित व परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बृजेंद्र घर के बाहर चबूतरा पर सो रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया, लेकिन गोली के छर्रे उसके सिर में लग गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इधर गोली लगने से घायल होने की सूचना पर कोतवाली में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल का इलाज करवाने के साथ साथ पीड़ित व उसके परिजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की। सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि गोली से घायल होने के संबंध में सूचना मिलने पर थाना नाराहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। यहां गहनता से निरीक्षण किया था। चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण में गोली से बृजेंद्र के घायल होने की पुष्टि नहीं की।