पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   112 humans and 383 animals were treated at the medical camp.

Maharajganj News: चिकित्सा शिविर में 112 मानव एवं 383 पशुओं का हुआ इलाज

Mon, 29 Jun 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
112 humans and 383 animals were treated at the medical camp.
ठूठीबारी। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल समवाय ठूठीबारी द्वारा मानव व पशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यक्षेत्र ग्राम चटिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 112 मानव व 383 पशुओं की जांच की गई। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार चौहान ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस चिकित्सा शिविर से कुल 95 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 43 महिलाएं, 35 पुरुष एवं 17 बच्चे शामिल रहे। इसी क्रम में पशु चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. दिलीप सिंह पशु चिकित्साधिकारी, ठूठीबारी द्वारा किया गया। उन्होंने 45 ग्रामीणों के कुल 383 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा निशुल्क औषधियों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed