{"_id":"6a4187becd5dc9b7b70110f1","slug":"water-will-not-accumulate-in-the-bus-station-premises-during-rain-the-problem-will-be-resolved-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-160473-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस स्टेशन परिसर में बारिश में नहीं भरेगा पानी, दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस स्टेशन परिसर में बारिश में नहीं भरेगा पानी, दूर होगी परेशानी
Mon, 29 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बस स्टेशन सिद्धार्थनगर के पुनरुद्धार का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। परिसर के उच्चीकरण और पक्के फर्श का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से 3.23 करोड़ रुपये लागत से दोनों तरफ गेट, बाउंड्रीवाल व कार्यालय भवन के मरम्मत आदि कार्य कराया जा रहा है।
रोडवेज परिसर में चल रहे कार्य के पूर्ण होने से अब तक बारिश के मौसम में परिसर में होने वाले जलभराव और कीचड़ आदि समस्याओं से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।
बारिश के मौसम में सिद्धार्थनगर रोडवेज परिसर की निचली भूमि में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ पसरा रहता था। जलभराव होने से जहां बसों के पहिए फंसने के साथ ही यात्रियों को भी सांसत झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
अब परिसर का फर्श पक्का होने से रोडवेज कर्मियों व यात्रियों को इस बारिश के मौसम में जलभराव, कीचड़ आदि समस्या से निजात मिल जाएगी। समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बस स्टेशन के पुनरुद्धार की कार्ययोजना मांगी गई थी, जिसके लिए शासन से धन स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके तहत रोडवेज परिसर के निचले फर्श के उच्चीकरण के साथ ही गेट और बाउंड्रीवाल का भी का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इसके अलावा जर्जर हो चुके रोडवेज के कार्यालय भवन के प्लास्टर, दरवाजे और खिड़कियां को भी बदलने के साथ मरम्मत कराई गई है।
इसके तहत टूटे प्लास्टर की मरम्मत, दरवाजे और खिड़कियां बदलने समेत रंगाई-पुताई का भी कार्य किया जा रहा है। इससे जहां रोडवेज कर्मियों और यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं, कार्यालय भवन में रखे अभिलेखों एवं अन्य वस्तुओं की सुरक्षा भी हो सकेगी।