पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Naveen becomes Roadways Workers' Union President for the second time.

Maharajganj News: नवीन दूसरी बार बने रोडवेज श्रमिक संघ अध्यक्ष

Mon, 29 Jun 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Naveen becomes Roadways Workers' Union President for the second time.
महराजगंज। रविवार को महराजगंज डिपो वर्कशॉप में श्रमिक समाज कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लगातार दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष सीनियर फोरमैन नवीन श्रीवास्तव को चुना गया। सच्चिदानंद पहली बार मंत्री निर्वाचित हुए। कुल 18 पदाधिकारियों का चयन ट्रेड यूनियन विनियम के आधार पर हुआ जिसमें 100 से अधिक कर्मी सम्मिलित हुए। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामदुलारे के निर्देश पर अजीत कुमार मौर्य की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

परिवहन निगम महाराजगंज डिपो श्रमिक संघ का वार्षिक चुनाव 2026 -27 प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष प्रेमचंद चयनित किए गए। अन्य पदाधिकारियों में जोखन, इंदल,अनिल, जोखन, अनिल त्रिपाठी, गजेंद्र पांडेय, अनुराग, स्वामीनाथ, मनोज आदि का चयन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामदुलारे ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed